Skip to main content
DharmaSangrah
Search the library

Listen & watch

Video recording

Read & reflect

हम कथा सुनाते राम शक्ल गुणधाम की

हम कथा सुनाते राम शक्ल गुणधाम की

ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की

जंबू द्वीपे भरत खंडे

आर्यवरते भारत वर्षे

एक नगरी है विख्यात अयोध्या नाम की

येही जन्म भूमि है परम पूज्य श्री राम की

हम कथा सुनाते राम शक्ल गुनधाम की

ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की

ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की

रघुकुल के राजा धरमात्मा

चक्रवर्ती दशरथ पुण्यात्मा

संतति हेतु यज्ञ करवाया

धर्म यज्ञ का शुभफल पाया

नृप घर जन्मे चार कुमारा

रघुकुल दीप जगत आधारा

चारों भ्राताओं के शुभ नाम

भरत शत्रुग्न लक्ष्मण रामा

गुरु वशीष्ठ के गुरुकुल जाके

अल्प काल विध्या सब पाके

पुरन हुयी शिक्षा रघुवर पुरन काम की

हम कथा सुनाते राम शक्ल गुणधाम की

हम कथा सुनाते राम शक्ल गुणधाम की

ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की

म्रीदुस्वर कोमल भावना

रोचक प्रस्तुति ढंग

एक एक कर वर्णन करे

लव कुश राम प्रसंग

विश्वामित्र महामुनि राई

इनके संग चले दो भाई

कैसे राम तड़का मायी

कैसे नाथ अहिल्या तारी

मुनिवर विश्वामित्र तब

संग ले लक्ष्मण राम

सिया स्वयंवर देखने

पहुचे मिथिला धाम

जनकपुर उत्सव है भारी

जनकपुर उत्सव है भारी

अपने वर का चयन

करेगी सीता सुकुमारी

जनकपुर उत्सव है भारी

जनक राज का कठिन प्रण

सुनो सुनो सब कोई

जो तोड़े शिव धनुष को

सो सीता पति होए

जो तोडे शिव धनुष कठोर

सब की दृष्टि राम की ओर

राम विनयगुण के अवतार

गुरुवर की आज्ञा सिरोद्धार

सेहेज भाव से शिव धनु तोड़ा

जनक सुता संग नाता जोड़ा

रघुवर जैसा और ना कोई

सीता की समता नहीं होई

जो करे पराजित कान्ति कोटी रति काम की

हम कथा सुनाते राम शक्ल गुणधाम की

ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की

सब पर शब्द मोहिनी डाली

मंत्रमुग्ध भए सब नर-नारी

यूं दिन रैन जात है बीते

लव कुश ने सब के मन जीते

वन गमन सीता हरन हनुमत मिलन

लंका देहेन रावण मरण

अयोध्या पुनरागमन

सब विस्तार कथा सुनाई

राजा राम भए रघुराई

राम राज आयो सुख दायी

सुख समृद्धि श्री घर घर आई

काल चक्र ने घटना क्रम में

ऐसा चक्र चलाया

राम सिया के जीवन में

फिर घोर अंधेरा छाया

अवध में ऐसा ऐसा ऐक दिन आया

निष्कलंक सीता पे प्रजा ने

मिथ्या दोष लगाया

अवध में ऐसा ऐसा ऐक दिन आया

चलदी सिया जब तोड़कर

सब स्नेह-नाते मोह के

पाषाण हृदयो में ना

अंगारे जगे विद्रोह के

ममतामयी माओ के

आँचल भी सिमट कर रेह गए

गुरुदेव ज्ञान और नीति के

सागर भी घट कर रेह गए

ना रघुकुल ना रघुकुल नायक

कोई ना सिया का हुआ सहायक

मानवता को खो बैठे जब

सभ्य नगर के वासी

तब सीता को हुआ सहायक

वन का एक सन्यासी

उन ऋषि परम उदार का

वाल्मीकि शुभ नाम

सीता को आश्रय दिया

ले आए निज धाम

रघुकुल में कुलदीप जलाए

राम के दो सूत सियने जाये

श्रोता गण जो एक राजा की पुत्री है

एक राजा की पुत्रवधू हैं

और एक चक्रवती सम्राट की पत्नी है

वोही महाराणी सीता

वनवास के दुखो में

अपने दिनो कैसे काटती हैं

अपने कुल के गुरुवर और

स्वाभिमान की रक्षा करते हुये

किसी से सहायता मांगे बिना

कैसे अपने काम वो स्वयं करती है

स्वयं वन से लकड़ी काटती है

स्वयं अपना धान कूटती है

स्वयं अपनी चक्की पीसती हैं

और अपनी संतान को

स्वावलंबन बनने की शिक्षा कैसे देती है

अब उसकी करुण झांकी देखिये

जनक दुलारी कुलवधु

दशरथ जी की राजा रानी हो के

दिन वन में बिताती हैं

रेहती थी घेरी जिसे

दास-दासी आठो यम

दासी बनी अपनी

उदासी को छूपाती है

धरम प्रवीन सती परम कुलिन सब

विधि दोशहीन

जीना दुख में सिखाती हैं

जगमाता हरी-प्रिय लक्ष्मी स्वरूप सिया

कूटती है धान भोज स्वयं बनाती है

कठिन कुल्हाड़ी लेके लकड़िया कांटती है

करम लिखेको पर काट नहीं पाती है

फूल भी उठाना भारी जिस सुकुमारी को था

दुख भरी जीवन बोज वो उठाती है

अर्धांगी रघुवीर की वो धरधीरे

भर्ती है नीर नीर जलमें नेहलाती है

जिसके प्रजाके अपवादों कुचक्रा में

वो पीसती है चक्की स्वाभिमान बचाती है

पालती है बच्चोकों वो कर्मयोगिनी के भाति

स्वाभिमानी स्वावलंबी सफल बनाती हैं

ऐसी सीता माता की परीक्षा लेते दुख देते

निठुर नियति को दया भी नहीं आती है

ओ उस दुखिया के राज-दुलारे

हम ही सूत श्री राम तिहारे

ओ सीता माँ की आँख के तारे ऐ

लव-कुश है पितु नाम हमारे

हे पितु भाग्य हमारे जागे

राम कथा कही राम के आगे

English meaning

The iconic narrative hymn from Ramanand Sagar's Ramayana, sung by Luv and Kush in the court of Ayodhya, distilling the moral and spiritual beauty of the Ramayana.

Connected through a shared deity or festival.

Bhajan · Hindi

राम आएँगे आएँगे,राम आएँगे

Ram Aayenge

Ram Aayenge — bhajan lyrics with language options for devotional reading.

Bhajan · Hindi

अच्युतं केशवं राम नारायणं

Achyutam Keshavam

The universally loved devotional bhajan celebrating Lord Krishna and Rama, reminding devotees that sincere love is all God seeks.

Bhajan · Hindi

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो

Payoji Maine Ram Ratan Dhan Payo

The immortal bhajan of saint-poetess Meerabai celebrating the attainment of the peerless spiritual jewel of Lord Rama’s name.

← Explore all bhajan